30.5 C
Mumbai
Wednesday, June 17, 2026
होमक्राईमनामाबोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात गुर्गे गिरफ्तार, मुठभेड़ में अपराधी घायल!

बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात गुर्गे गिरफ्तार, मुठभेड़ में अपराधी घायल!

इस कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में मुख्य साजिशकर्ता प्रिंस कुमार गुप्ता उर्फ भाटिया पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया|  

Google News Follow

Related

झारखंड के बोकारो जिले की पुलिस ने रंगदारी वसूलने और दहशत फैलाने वाले दो अंतरराज्यीय अपराधी गिरोहों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान और अमन साहू गिरोह के लिए काम करने वाले सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में मुख्य साजिशकर्ता प्रिंस कुमार गुप्ता उर्फ भाटिया पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में प्रिंस कुमार गुप्ता, श्याम कुमार सिंह, अजय सिंह, ओमप्रकाश पाल, जैनेंद्र शुक्ला, गोलू कुमार और भूपेंद्र सिंह शामिल हैं। सुबह जब पुलिस टीम प्रिंस गुप्ता की निशानदेही पर हथियार बरामद करने पहुंची तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में प्रिंस के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।

एसपी के अनुसार, यह गिरोह बेहद संगठित तरीके से काम कर रहा था। गिरफ्तार अपराधी शहर के बड़े कारोबारियों, ठेकेदारों और जमीन कारोबारियों के मोबाइल नंबर जुटाकर अपने सरगनाओं राहुल दुबे, मयंक सिंह और प्रिंस खान तक पहुंचाते थे। नंबर मिलने के बाद विदेशों या जेलों से रंगदारी के कॉल आते थे। रंगदारी की रकम वसूली का जिम्मा भी इन्हीं स्थानीय गुर्गों के पास था।

पुलिस ने इनके पास से रंगदारी में इस्तेमाल कई मोबाइल फोन, विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड और हथियार बरामद किए हैं। पिछले कुछ दिनों से बोकारो के व्यवसायियों को प्रकाश शुक्ला नामक व्यक्ति के जरिए धमकी भरे कॉल और मैसेज मिल रहे थे, जिससे औद्योगिक नगरी में दहशत का माहौल था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था।

एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जाल बिछाया और दोनों गिरोहों के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए सातों अपराधियों को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें-

श्रीराम-बजरंगबली से भारत की एकता, साहस, समृद्धि का आशीर्वाद: अडानी ने की कामना!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,340फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें