24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियालगातार गिरावट के बाद बाजार हरे निशान में बंद, बैंकिंग बढ़त!

लगातार गिरावट के बाद बाजार हरे निशान में बंद, बैंकिंग बढ़त!

इसके अलावा, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी ऑटो, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी सर्विसेज सबसे तेजी से बढ़ने वाले सूचकांक थे।

Google News Follow

लगातार दो सत्रों तक बड़ी गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 394.50 अंक या 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,918.76 और निफ्टी 119.10 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,424.10 पर था।

बाजार में तेजी को बैंकिंग स्टॉक्स ने लीड किया। इस दौरान निफ्टी बैंक 2.09 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसके अलावा, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी ऑटो, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी सर्विसेज सबसे तेजी से बढ़ने वाले सूचकांक थे। दूसरी तरफ, निफ्टी आईटी और निफ्टी मीडिया लाल निशान में बंद हुआ।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 809.80 अंक या 1.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,715.45 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 300.15 अंक या 1.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,063.60 पर था।

सेंसेक्स पैक में इंडिगो, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, मारुति सुजुकी, एचयूएल, कोटक महिंद्रा बैंक, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट गेनर्स थे। टाइटन, एनटीपीसी,पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, इटरनल, इन्फोसिस, सम फार्मा, एचसीएल टेक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लूजर्स थे।

बाजार के जानकारों ने कहा कि बड़ी गिरावट के बाद घरेलू बाजारों में एक छोटी रिकवरी देखने को मिली है। इसकी वजह ईरान-इजरायल के बीच युद्ध रुकना और कच्चे तेल की कीमतों में कमी आना है।

बाजार में निवेशकों का रुख मिलाजुला बना हुआ है। इसकी वजह एफआईआई की ओर से लगातार बिकवाली और बॉन्ड यील्ड का ज्यादा होना है।  उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में निवेशकों का फोकस अमेरिका के महंगाई के डेटा, फेड पॉलिसी और ग्लोबल लिक्विडिटी पर होगा।

भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था। शुरुआत में निफ्टी और सेंसेक्स में 0.5-0.5 प्रतिशत की तेजी थी।

यह भी पढ़ें-

भारत इनोवेट्स 2026 में IIT मद्रास दिखाएगा नवाचार शक्ति!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें