24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमलाइफ़स्टाइलवजन नियंत्रण से हड्डियों की मजबूती तक, पोषक तत्वों का पावरहाउस 'श्री...

वजन नियंत्रण से हड्डियों की मजबूती तक, पोषक तत्वों का पावरहाउस ‘श्री अन्न’, गर्मियों में ऐसे करें सेवन

Google News Follow

गर्मियों के मौसम में स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए श्री अन्न को रोजाना के भोजन में शामिल करने की सलाह दी जाती है। बाजरा, रागी, ज्वार और अन्य मिलेट्स न सिर्फ पौष्टिक होते हैं बल्कि शरीर को स्वस्थ, ऊर्जावान और मजबूत बनाए रखने में भी मदद करते हैं।

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) श्री अन्न यानी मिलेट्स को पोषण का पावरहाउस बताता है। श्री अन्न में फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और आवश्यक खनिज तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये शरीर की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में भी सहायक हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, श्री अन्न वजन नियंत्रण में बेहद उपयोगी है। इनमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे अनावश्यक भूख नहीं लगती और वजन बढ़ने की समस्या पर नियंत्रण रहता है। श्री अन्न कैल्शियम और फॉस्फोरस का भी बेहतरीन स्रोत है। ये दोनों खनिज हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं। खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह बहुत फायदेमंद है।

वहीं, गर्मियों में श्री अन्न के सेवन को लेकर भ्रांति भी है कि इसका सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि, एक्सपर्ट बताते हैं कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी जल्दी हो सकती है, ऐसे में श्री अन्न एनर्जी बनाए रखने और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है।

एक्सपर्ट्स की सलाह है कि श्री अन्न को इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह भिगोकर रखना चाहिए। भिगोने से इसमें मौजूद एंटी-न्यूट्रिएंट्स कम हो जाते हैं और पाचन आसान हो जाता है। आप इसे दलिया, खिचड़ी, रोटी, इडली, डोसा या ठंडाई के रूप में शामिल कर सकते हैं। बाजरा की खीर या रागी का सत्तू गर्मियों के लिए अच्छा विकल्प है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना के आहार में श्री अन्न को शामिल करने से शरीर को संपूर्ण पोषण मिलता है। गर्मी के मौसम में थकान, कमजोरी और पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए श्री अन्न का नियमित सेवन बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

इंस्टाग्राम के जरिए आतंकी भर्ती करने वाले हमराज शेख को 7 साल की सजा

2021 हिंसा मामले में तृणमूल पार्षद देबराज चक्रवर्ती पुलिस हिरासत में

युवाओं के लिए खुशखबरी, सीएनपी-नासिक भर्ती आवेदन तारीख बढ़ी, 3 जून तक आवेदन!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें