30.7 C
Mumbai
Thursday, June 11, 2026
होमन्यूज़ अपडेटहमास के नए सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओदेह को मार गिराया, नेतन्याहू बोले...

हमास के नए सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओदेह को मार गिराया, नेतन्याहू बोले — “सबको खत्म करेंगे”

7 अक्टूबर हमले का प्रमुख मास्टरमाइंड था ओदेह; गाजा के साथ दक्षिणी लेबनान में भी तेज हुए इजराइली हमले

Google News Follow

Related

इजरायल डिफेंस फ़ोर्स (IDF) ने दावा किया है कि उसने गाजा में हमास के नए सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओदेह को एक एयरस्ट्राइक में मार गिराया है। इजराइल के अनुसार ओदेह 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हुए हमले के प्रमुख योजनाकारों में शामिल था और हाल ही में उसे हमास की सैन्य शाखा का नया प्रमुख बनाया गया था।

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ के निर्देश पर यह सैन्य अभियान चलाया गया। इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ओदेह को गाजा में निशाना बनाया गया।

इजराइल के मुताबिक मोहम्मद ओदेह 7 अक्टूबर के हमले के दौरान हमास के इंटेलिजेंस स्टाफ का प्रमुख था। उस हमले में इजराइल के कई नागरिकों और सैनिकों की मौत हुई थी जबकि बड़ी संख्या में लोगों का अपहरण भी किया गया था। IDF का आरोप है कि ओदेह इन हमलों और अपहरणों की योजना बनाने में सीधे तौर पर शामिल था।

इजराइल ने बताया कि ओदेह को लगभग एक सप्ताह पहले ही हमास की सैन्य शाखा का नया प्रमुख नियुक्त किया गया था। उसने एज़्ज़ेदीन अल-हद्दाद की जगह ली थी, जिसे दो सप्ताह पहले गाजा में इजराइली हमले में मार गिराया गया था।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा, “हमने अब मुहम्मद ओदेह पर हमला किया है- जो हमास की मिलिट्री विंग का लीडर है और 7 अक्टूबर के हत्याकांड के प्लानर्स में से एक है। हम उन सभी तक पहुंचेंगे।”

इजराइल ने साफ संकेत दिए हैं कि 7 अक्टूबर हमले में शामिल सभी लोगों को निशाना बनाया जाएगा। पिछले कई महीनों से इजराइल गाजा में हमास के शीर्ष कमांडरों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है।

इसी बीच इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में भी अपने सैन्य हमले तेज कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइली सेना ने टायर और मरजायून जिलों समेत कई इलाकों में एयरस्ट्राइक कीं। रिपोर्ट्स में बुर्ज रहाल, सरीफा, अस-सवाना और क़ब्रिखा जैसे क्षेत्रों में भारी बमबारी की जानकारी दी गई है।

अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमलों में 31 लोगों की मौत हुई जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए।

ये हमले ऐसे समय हो रहे हैं जब इजराइल ने ईरान समर्थित आतंकी संघठन हिज्बुल्ला के खिलाफ अपनी कार्रवाई और तेज करने के संकेत दिए हैं। हाल के दिनों में ड्रोन हमलों में बढ़ोतरी के बाद अमेरिका की ओर से भी बड़े सैन्य अभियान को लेकर समर्थन मिलने के संकेत मिले थे।

रविवार को नेतन्याहू ने सेना को निर्देश देते हुए कहा था कि हिज्बुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई और आक्रामक तरीके से जारी रखने कहा।

नेतन्याहू ने एक वीडियो बयान में कहा, “हम हिज़्बुल्लाह के साथ जंग लड़ रहे हैं। हाल के कुछ हफ़्तों में ही, हमारे बहादुर लड़ाकों ने 600 से ज़्यादा आतंकवादियों को खत्म कर दिया है। लेकिन हम गैस से अपना पैर नहीं हटा रहे हैं। इसके उलट, मैंने उन्हें और भी ज़ोर से पेडल दबाने का निर्देश दिया है।”

यह भी पढ़ें:

अमेरिकी सीनेटर ने पाकिस्तान पर जताया अविश्वास, कहा — “मैं पाकिस्तान पर बिल्कुल भरोसा नहीं करता”

SIR प्रक्रिया पर आज होगा सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई पूरी

भारत में इबोला का खतरा? युगांडा से लौटी महिला में मिले लक्षण, बेंगलुरु में किया गया आइसोलेट

बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन को अवमानना मामले में 6 महीने की जेल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,382फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें