26 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाAP के पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार, जाने...

AP के पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार, जाने क्या है मामला   

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
तेलगु देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी सुबह तड़के हुई। उन पर भ्रष्टाचार के एक मामले में सीआईडी ( CID) जांच कर रही है। चंद्रबाबू नायडू पर यह मामला 2021 में दर्ज  किया गया था। चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश स्टेट स्किल डेवलपमेंट में हुए भ्रष्टाचार मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही चंद्रबाबू नायडू ने अपनी गिरफ्तारी की आशंका जाहिर की थी।

दरअसल, 2016 में तेलगु देशम पार्टी (TDP) ने अपने सरकार के कार्यकाल में बेरोजगार युवाओं को रोजगार की क्षमता बढ़ाने के लिए कौशल प्रक्षिशण करने की शुरुआत की थी। जिसके लिए सरकार ने एपीएसएसडीसी की स्थापना की थी। इस मामले में आंध्र प्रदेश (AP) की सीआईडी ने केस दर्ज किया था। इसके आधार पर प्रवर्तन निदेशालय यानी की ईडी भी इस मामले की जांच कर रही है।  इस मामले में मेसर्स डीटीएसपीएल,इसके निदेशक और अन्य ने शेल कंपनियों की सहायता से बड़े पैमाने पर लेन देन किया गया है और सरकारी धन का दुरूपयोग किया गया। आरोप है कि फर्जीवाड़ा कर 370 करोड़ रुपये की राशि गबन कर दी गई।
बताया जा रहा है कि चंद्रबाबू नायडू को  पुलिस और सीआईडी ने सुबह 3 बजे ही गिरफ्तार करने पहुंच गई थी। लेकिन उनके विशेष सुरक्षा बलों ने ऐसा करने से रोक दिया था। उनका कहना था की नियम के अनुसार सुबह 5. 30 से पहले चंद्रबाबू नायडू के पास जाने नहीं देंगे। कहा जा रहा है की उस समय नायडू सो रहे थे। नायडू को नांदयाल में गिरफ्तार किया गया। जहां वे अपने कैंप में सो रहे थे। इसके बाद सुबह छह बजे पुलिस और सीआईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया। इसके अलावा उनके बेटे नारा लोकेश को भी गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें 

बदला देश का नाम! G20 में PM Modi के सामने कंट्री प्लेट पर दिखा “भारत”        

Seema Haider : पाकिस्तानी सीमा बनीं सनातनी, पति सचिन के साथ ली गुरु दीक्षा !

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच G20 में शामिल हुआ अफ़्रीकी संघ, जयशंकर ने ..

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,346फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें