28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाहर घर तिरंगा: PM मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की DP...

हर घर तिरंगा: PM मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की DP किये चेंज 

"हर घर तिरंगा" अभियान का समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने एक्स प्लेटफार्म लिखा" हर घर आंदोलन की भावना में, आइए हम अपने सोशल मीडिया खतों की डीपी बदलें और अनूठी कोशिश को समर्थन दें.

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा का डीपी लगाया है। उन्होंने “हर घर तिरंगा” (Har ghar tiranga campaign) अभियान का समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने एक्स प्लेटफार्म लिखा” हर घर आंदोलन की भावना में, आइए हम अपने सोशल मीडिया खतों की डीपी बदलें और अनूठी कोशिश को समर्थन दें जो हमारे प्यारे देश और हमारे बीच के बंधन को गहरा करेगा। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स प्लेटफार्म की डीपी में बदलाव किया है।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने कहा कि “हर कोई तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करके इस अभियान में शामिल हो सकता है। मंत्रालय ने कहा कि “सरकार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 और 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान (Har ghar tiranga campaign) चला रही है। मंत्रालय ने कहा है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है। इस अभियान के तहत डाक विभाग को उच्च क्वालिटी का तिरंगा बेचने और वितरित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संस्कृति सचिव गोविंद ने बताया कि डाक विभाग इस साल दो करोड़ 50 लाख झंडों की मांग की है। जबकि 55 लाख झंडे पहले ही डाकघरों के जरिये भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि कपड़ा मंत्रालय ने पहले ही राज्यों को एक करोड़ 30 लाख झंडा भेज चुका है। उन्होंने बताया कि  राज्यों में स्वयं सहायता समूहों के जरिये भी करोड़ों झंडे बनाये जा रहा है।

उत्तराखंड की चटनी पीएम को भायी: वहीं, उत्तराखंड की चटनी बनाने वाली महिला को स्वतंत्रता दिवस पर स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल होंगी है। उत्तरकाशी के दूरदराज गांव में रहने वाली महिला ने अपनी चटनी को पीएम मोदी को भेजा था। जिसकी पीएम मोदी ने तारीफ की है। महिला को चटनी भेजने के चार माह  स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का न्योता भेजा गया है। बताया जा रहा है कि सुनीता रौतेला उत्तरकाशी के झाला गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने गांव 162 लोगों के साथ मिलकर फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (FPO) उपला तकनोर कृषक उत्पादक संगठन बनाया। इसी संगठन ने पीएम मोदी को चटनी भेजा था। इसके दो माह बाद गांव के प्रधान हरीश राना को प्रधानमंत्री कार्यालय से एक पत्र भेजा गया है जिसमें सुनीता रौतेला  के  चटनी की तारीफ़ की गई है।

ये भी पढ़ें                     

 

खालिस्तानी समर्थकों ने कनाडा में एक बार फिर हिन्दू मंदिर में की तोड़फोड़   

50% कमीशन मामला: प्रियंका गांधी, कमलनाथ और अरुण यादव पर केस     

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें