33 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमराजनीति"ममता बनर्जी ने हिन्दुस्तान के दिल पर चोट पहुंचाई"

“ममता बनर्जी ने हिन्दुस्तान के दिल पर चोट पहुंचाई”

शाहनवाज हुसैन का तीखा बयान

Google News Follow

Related

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत सरकार द्वारा गठित विदेशी प्रतिनिधिमंडल में टीएमसी सांसद यूसुफ पठान के शामिल न होने पर सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश के 140 करोड़ लोगों के दिल को ठेस पहुंचाई है।

सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना की सफलता और पाकिस्तान की नाकामी को वैश्विक मंच पर उजागर करने के उद्देश्य से सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को विदेश भेजने का निर्णय लिया है। इस दल में सभी राजनीतिक दलों के सांसदों को शामिल किया गया था, जिसमें टीएमसी के पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान का नाम भी था। लेकिन पठान ने खुद को अनुपलब्ध बताकर यात्रा से इनकार कर दिया।

आईएएनएस से बातचीत में शाहनवाज हुसैन ने कहा,”ममता बनर्जी को क्या हो गया है? वह किसे खुश करने की कोशिश कर रही हैं? देश के 140 करोड़ लोग हमारे सशस्त्र बलों के साथ खड़े हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बना यह प्रतिनिधिमंडल भारत की बहादुरी को वैश्विक मंच पर उजागर करने जा रहा है, लेकिन टीएमसी को आपत्ति है। हर देशभक्त इसे दुर्भाग्यपूर्ण मानेगा।”

पाकिस्तान की हरकतों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, “पाकिस्तान एक नापाक राष्ट्र है, जिसकी एकमात्र विचारधारा आतंकवाद है। उन्होंने धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन हमारी वायु रक्षा प्रणाली ने उन्हें विफल कर दिया। पहलगाम में धर्म पूछकर लोगों की हत्या की गई, जिसका हमारी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।”

बांग्लादेश और म्यांमार से आए अवैध प्रवासियों की पहचान और दस्तावेज सत्यापन के लिए 30 दिन की सीमा तय करने को लेकर शाहनवाज ने गृह मंत्रालय के फैसले की सराहना की और कहा,”भारत कोई धर्मशाला नहीं है जहां कोई भी बिना दस्तावेज प्रवेश कर जाए। यदि किसी के पास वैध दस्तावेज हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन बिना वीजा या दस्तावेज के आने वालों को डिटेंशन सेंटर में भेजा जाएगा।”

यूसुफ पठान के प्रतिनिधिमंडल से हटने के फैसले को लेकर शुरू हुई यह राजनीतिक बहस अब सीधे ममता बनर्जी की देशभक्ति पर सवाल खड़ा कर रही है। एक ओर सरकार भारत की सैन्य सफलता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करना चाहती है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों का रुख इस प्रयास में बाधा बनता नजर आ रहा है। शाहनवाज हुसैन का यह तीखा बयान इसी राजनीतिक टकराव का एक हिस्सा है, जो आगामी दिनों में और गर्मा सकता है।

यह भी पढ़ें:
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,227फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें