27.9 C
Mumbai
Friday, June 26, 2026
होमधर्म संस्कृतिपूर्व चुनाव आयुक्त पर निशिकांत दुबे का आरोप, बांग्लादेश से संबंध !

पूर्व चुनाव आयुक्त पर निशिकांत दुबे का आरोप, बांग्लादेश से संबंध !

"चुनाव आयुक्त नहीं, मुस्लिम आयुक्त"

Google News Follow

Related

वक्फ कानून को लेकर गरमाई बहस कई खुलासे करने लगी है। इसी बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एस. वाई. कुरैशी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “चुनाव आयुक्त नहीं, मुस्लिम आयुक्त” कह दिया है। भाजपा नेता दुबे का यह बयान कुरैशी द्वारा वक्फ कानून को मुस्लिम ज़मीनें हड़पने की साजिश करार देने के बाद आया है।

17 अप्रैल को डॉ. कुरैशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा—”यह वक्फ कानून निश्चित रूप से मुस्लिमों की जमीन हड़पने की सरकार की एक बहुत बुरी साजिश है। मुझे पूरा विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट इसे गलत बताएगा। शरारती प्रचार तंत्र ने भी गलत जानकारी फैलाकर अपना काम अच्छे से कर दिया है।” इसके तीन दिन बाद, 20 अप्रैल को दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा—”आप चुनाव आयुक्त नहीं, मुस्लिम आयुक्त थे। झारखंड के संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोटर सबसे ज़्यादा आपके कार्यकाल में ही बनाया गया।”

इतना ही नहीं, दुबे ने धार्मिक इतिहास का हवाला देते हुए कहा, “इस्लाम धर्म भारत में 712 में आया, उसके पहले तो यह जमीन हिंदुओं की या उस आस्था से जुड़ी आदिवासी, जैन या बौद्ध धर्मावलंबियों की थी।” उन्होंने आगे लिखा, “इस देश को जोड़ो, इतिहास पढ़ो। तोड़ने से पाकिस्तान बना, अब बंटवारा नहीं होगा?”

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है—कुछ ने दुबे की “सच्चाई” की सराहना की तो कुछ ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बताया। वहीं, विपक्ष दुबे पर धर्म के नाम पर देश को बांटने का आरोप लगाया जा रहा है। जबकि सच्चाई यही है की मुस्लिम पक्षधर बनी पार्टियों के सत्ता में रहते ही वक्फ जैसे असंवैधानिक कानूनों के जरिए लाखों एकड़ भूमि वक्फ बोर्ड हड़प चुके है।

इससे पहले भी दुबे वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई को लेकर न्यायपालिका की भूमिका पर टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने कहा था, “अगर सुप्रीम कोर्ट ही कानून बनाएगा तो संसद को बंद कर देना चाहिए।” भाजपा ने उनके इस बयान से दूरी बनाते हुए इसे “नेता की व्यक्तिगत राय” बताया और सभी नेताओं को ऐसे विवादास्पद बयान देने से बचने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें:

अप्रैल से जून 2025 तक विवाह के 40 शुभ मुहूर्त, मई में मिलेंगे सबसे ज़्यादा मौके!

IRCTC Tourism: इस गर्मी की छुट्टीयां बिताओ उत्तर-पूर्व भारत की यात्रा पर, रेलवे सुविधाओं के साथ!

सैलरी कटौती का लिया बदला, चुरा लिया मालिक का पालतू कुत्ता!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,267फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें