29.2 C
Mumbai
Tuesday, June 23, 2026
होमस्पोर्ट्सIPL 2026:पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगातार दूसरे मैच में...

IPL 2026:पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगातार दूसरे मैच में लगा जुर्माना

इस बार राशि बढ़ी

Google News Follow

Related

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगातार दूसरे मैच में धीमी ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स निर्धारित समय में 20 ओवर नहीं फेंक सकी। इस वजह से पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया।

IPL की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “चूंकि यह आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत इस सीजन में उनकी टीम का दूसरा उल्लंघन था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया। इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर या तो छह लाख या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया जाएगा।”

पंजाब किंग्स का सीजन का पहला मुकाबला 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला गया था। इस मैच में भी पंजाब किंग्स जीती थी, लेकिन गेंदबाजी के दौरान पंजाब का ओवर रेट धीमा रहा था। मैच के बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया था।

सीएसके के खिलाफ मैच के बाद श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह पहले मैच के जुर्माने (12 लाख) से दोगुना है। हालांकि जुर्माने की राशि श्रेयस अय्यर को ज्यादा निराश नहीं करेगी। उनकी टीम ने सीएसके के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की और अय्यर ने भी तूफानी अर्धशतक लगाते हुए जीत में कप्तान के साथ ही बल्लेबाज के तौर पर बड़ी भूमिका निभाई।

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पंजाब ने गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने आयुष म्हात्रे के 73, शिवम दुबे के 45, और सरफराज खान के 32 रनों की पारी की बदौलत 5 विकेट पर 209 रन बनाए थे।

पंजाब ने प्रियांश आर्या के 39, प्रभसिमरन के 43, और कप्तान श्रेयस अय्यर के 50 रनों की मदद से 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ पंजाब ने अंकतालिका में पहले स्थान पर जगह बना ली है।

यह भी पढ़ें:

नकली टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़: ‘सेंसोडाइन’ ब्रांड के नाम पर बन रहे थे फर्जी उत्पाद

पाकिस्तान: तेल के साथ बिजली संकट भी गहराया, कोयला कमी से 30% बिजली उत्पादन पर खतरा

पश्चिम एशिया संकट पर कांग्रेस में फूट

होर्मुज़ जलडमरूमध्य पार कर सातवां एलपीजी टैंकर भारत के लिए रवाना

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,292फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें