30.8 C
Mumbai
Monday, June 8, 2026
होमस्पोर्ट्सकप्तानी में कोहली हैं ''विराट'' रोहित भी कम नहीं :सौरव गांगुली  

कप्तानी में कोहली हैं ”विराट” रोहित भी कम नहीं :सौरव गांगुली  

Google News Follow

Related

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली को वनडे कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को सौंपने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा  विराट की कप्तानी शानदार है, लेकिन रोहित शर्मा भी कम नहीं हैं। मालूम हो कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली ने इस फॉर्मेट में कप्तानी से इस्तीफा देने का ऐलान किया था।

गांगुली ने कहा, “यह फैसला बीसीसीआई और चयन समिति ने संयुक्त रूप से लिया है। दरअसल, बीसीसीआई ने विराट से कहा था कि वह अपनी टी20 कप्तानी न छोड़ें, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि चयन समिति ने तय  किया कि विराट कोहली टेस्ट टीम के कप्तान होंगे, जबकि रोहित शर्मा टी20 और वनडे क्रिकेट में टीम के कप्तान होंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मैंने खुद विराट से बात की।

गांगुली ने कहा कि यह फैसला भारतीय क्रिकेट टीम के हित में है और रोहित के नेतृत्व में टीम और भी बेहतर करेगी। गांगुली ने कहा, ‘हमें रोहित की कप्तानी पर पूरा भरोसा है। बीसीसीआई को भी भरोसा है कि भारतीय क्रिकेट अच्छे हाथों में है। एकदिवसीय कप्तान के रूप में भारतीय टीम में उनके योगदान के लिए हम विराट के बहुत आभारी हैं।”

 ये भी पढ़ें

न्यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल ने मुंबई क्रिकेट संघ को दिया बड़ा तोहफा

न्यूजीलैंड को हराकर टेस्ट क्रिकेट की रैंकिंग में टॉप पर भारतीय टीम

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,406फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें