29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामाSIA द्वारा नार्को-आतंकवाद और टेरर फंडिंग केस में 11 आरोपियों के खिलाफ...

SIA द्वारा नार्को-आतंकवाद और टेरर फंडिंग केस में 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल!

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने पाकिस्तान प्रायोजित हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ी नार्को-टेरर और टेरर फंडिंग साजिश में बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह मामला वर्ष 2022 में दर्ज एफआईआर पर आधारित है, जिसमें पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में नशीले पदार्थों की तस्करी और उससे आतंक के लिए धन जुटाने की साजिश का खुलासा हुआ था।

एसआईए की जांच में यह सामने आया है कि यह नेटवर्क नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी कर, जम्मू-कश्मीर में बेचता था और उससे प्राप्त रकम को आतंकी गतिविधियों के लिए प्रयोग करता था। ये आरोपी हिजबुल मुजाहिदीन की मदद करते थे और युवाओं के बीच ड्रग्स का नेटवर्क फैलाने में शामिल थे।

चार्जशीट में जिन 11 आरोपियों के नाम शामिल हैं:
  • खालिद हुसैन
  • हरप्रीत सिंह
  • मोहम्मद शौकीत
  • जावेद अहमद राथर
  • मंजूर अहमद
  • चैन सिंह
  • साहिल कुमार
  • आसिफ रहमान रेशी
  • संदीपक सिंह
  • बशारत अहमद भट (पाकिस्तान के रावलपिंडी में सक्रिय आतंकी)
  • सैयद मोहम्मद यूसुफ शाह (बडगाम निवासी, पूर्व हिजबुल कमांडर)

एसआईए के मुताबिक, ये आरोपी जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों से ताल्लुक रखते हैं। बशारत अहमद भट फिलहाल पाकिस्तान में है और वहीं से नेटवर्क को निर्देश देता था। जांच में पाया गया कि ड्रग्स की बिक्री से हुई कमाई एक विशेष बैंक खाते में जमा कराई जाती थी, जिसका इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में होता था।

सैयद मोहम्मद यूसुफ शाह, जो पहले हिजबुल मुजाहिदीन का शीर्ष कमांडर रहा है, को भी इस साजिश का मास्टरमाइंड माना गया है। एजेंसी के अनुसार, नेटवर्क में शामिल कई लोगों ने नशीले पदार्थों की कमाई से अवैध संपत्ति अर्जित की, जबकि उनके पास आय का कोई वैध स्रोत नहीं था।

एसआईए ने साफ किया है कि यह नेटवर्क पाकिस्तान समर्थित एक बड़ी साजिश का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करना और अस्थिरता फैलाना था। फिलहाल SIA  की जांच जारी है ताकि इस नार्को-टेरर फंडिंग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि यह केस जम्मू-कश्मीर में ड्रग्स और आतंकवाद के गठजोड़ को तोड़ने की दिशा में एक अहम कदम है।

यह भी पढ़ें:

कोलकाता गैंगरेप पर दिलीप घोष का तीखा सवाल,”यूनियन का चुनाव नहीं, फिर कॉलेज में दफ्तर क्यों?”

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, ‘एनसी क्लासिक 2025’ का पहला खिताब किया अपने नाम !

ब्राजील पहुंचे पीएम मोदी, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और राष्ट्रपति लूला से मुलाकात का कार्यक्रम

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें