27.9 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियाईरान ने '3 इजरायली जासूसों' को दी फांसी !

ईरान ने ‘3 इजरायली जासूसों’ को दी फांसी !

700 से अधिक गिरफ्तार, अमेरिका की मध्यस्थता के बाद युद्धविराम लागू

Google News Follow

अमेरिका की मध्यस्थता में ईरान और इजरायल के बीच हुए युद्धविराम के ठीक एक दिन बाद ईरान ने इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद से जुड़े होने के आरोप में तीन लोगों को फांसी पर लटका दिया और 700 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी ईरान की न्यायपालिका से जुड़े मिज़ान न्यूज एजेंसी और स्टेट-एफिलिएटेड नूरन्यूज़ ने बुधवार (25 जून) को दी।

मिज़ान समाचार एजेंसी के मुताबिक, जिन तीन लोगों को फांसी दी गई, उन्हें मोसाद के लिए जासूसी करने और हत्या की साजिश में उपयोग किए गए उपकरणों की तस्करी करने का दोषी पाया गया था। हालांकि, अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह साजिश किसके खिलाफ थी या घटना कब और कहां हुई।

इसके अलावा, नूरन्यूज़ ने रिपोर्ट दी है कि देश भर में 700 से अधिक लोगों को इजरायल से कथित रूप से जुड़े रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। माना जा रहा है कि यह गिरफ्तारी और फांसी, हाल ही में खत्म हुए 12 दिन के युद्ध के बाद ईरान की कड़ी आंतरिक कार्रवाई का हिस्सा है।

मंगलवार (24 जून)को अमेरिका की पहल पर ईरान और इजरायल के बीच एक अस्थायी युद्धविराम की घोषणा की गई थी। इसके तहत दोनों देशों ने आगे कोई सैन्य हमला न करने का समझौता किया था। लेकिन युद्धविराम के 24 घंटे के भीतर ईरान द्वारा की गई इस कठोर कार्रवाई ने क्षेत्रीय तनाव को एक बार फिर बढ़ा दिया है।

इन घटनाओं पर अभी तक न तो इजरायल और न ही अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है, लेकिन जानकारों का मानना है कि यह घटनाक्रम भविष्य में ईरान और पश्चिमी देशों के बीच संबंधों को और जटिल बना सकता है।

यह भी पढ़ें:

फडणवीस सरकार की 20,787 करोड़ रुपये की मंजूरी, तैयार होगा नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे!

‘संविधान हत्या दिवस’: भारत के इतिहास का सबसे काला अध्याय पवन कल्याण!

पुणे के पालखी समारोह में 24 लाख का सामान चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें