सोशल मीडिया पर जहर उगलता था संसद कांड मास्टरमाइंड ललित झा

एक पोस्ट में लिखा गया है कि भारत को एक बम चाहिए ...।

सोशल मीडिया पर जहर उगलता था संसद कांड मास्टरमाइंड ललित झा

संसद में हमले का मास्टरमाइंड ललित झा से दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस झा के सोशल एकाउंट को भी खंगाल रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि ललित लंबे समय से सोशल मीडिया पर जहर उगल रहा था। उसके कई पोस्ट भड़काऊ है। उसके एक पोस्ट में लिखा गया है कि भारत को एक बम चाहिए …। पुलिस का दावा है कि झा सोशल मीडिया के जरिये वह लोगों को गुमराह कर रहा था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने उसके सोशल अकाउंट की जांच की है। जिसमें यह पाया गया कि उसने संसद पर हमला करने से पहले एक विवादित पोस्ट किया था। 26 अक्टूबर को शेयर किये गए पोस्ट में लिखा गया है कि भारत को आज जिस चीज की जरूरत है वह एक बम है। भारत को अत्याचार, अन्याय और अराजकता के खिलाफ एक मजबूत आवाज की जरूरत है।”

जांच पड़ताल में यह सामने आया है कि झा के सोशल मीडिया अकाउंट एक नहीं ऐसे कई विवादित पोस्ट है। इसी तरह संसद काण्ड से सप्ताह भर पहले उसने एक पोस्ट किया जिसमें लिखा है “जो कोई भी आजीविका और अधिकारों का बात करता है उसे कम्युनिस्ट करार दिया जाता है। पुलिस का कहना है कि झा सोशल मीडिया के जरिये लोगों को गुमराह करता था। साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि ललित झा किस किस से संपर्क में था और बातचीत करता था।

ये भी पढ़ें

 

पाकिस्तान पर भारत के विजय की कहानी: बांग्लादेश मुक्ति संग्राम

संसद में घुसपैठ से पहले आरोपियों ने बनाये थे ये प्लान, फिर बदले और ….

गाय पर नेताओं को सीख! अब गाय के गोबर से अंतरिक्ष में उड़ान भरेगा रॉकेट   

Exit mobile version