24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटराजस्थान रॉयल्स के कप्तान पर ड्रेसिंग रूम में स्मोकिंग का आरोप

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पर ड्रेसिंग रूम में स्मोकिंग का आरोप

Google News Follow

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में मंगलवार(28 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स (RR) के 24 वर्षीय कप्तान रियान पराग न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच के दौरान सुर्खियों में आ गए। उनका RR के ड्रेसिंग रूम में कथित वेप स्मॉकिंग का इस्तेमाल करते हुए दिखाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यह घटना दूसरी पारी के 16वें ओवर की है, जब एक ब्रॉडकास्ट कैमरे ने कुछ पलों के लिए पराग को ऐसी चीज के साथ कैद किया, जो वेप जैसी नजर आ रही थी। यह फुटेज तेजी से वायरल हो गई, जिससे कई फैंस ने चिंता जताते हुए कार्रवाई की मांग की। इस पल ने और भी अधिक ध्यान आकर्षित किया, क्योंकि यह ठीक तब हुआ जब पराग आउट हुए थे, उन्होंने 16 गेंदों में 29 रन बनाए थे, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते समय एक महत्वपूर्ण क्षण में वे अपनी पारी को आगे बढ़ाने में असफल रहे।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिससे संभावित अनुशासनात्मक उपायों के बारे में सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वेप के इस्तेमाल के खिलाफ कोई स्पष्ट सार्वजनिक नियम नहीं है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पास स्टेडियमों के भीतर खिलाड़ियों के व्यवहार के लिए सख्त दिशानिर्देश हैं। स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत ड्रेसिंग रूम या डगआउट में तंबाकू या संबंधित उत्पादों का उपयोग आमतौर पर प्रतिबंधित है, जिससे रियान पराग पर दंड का खतरा मंडरा रहा है।

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है, जब युवा खिलाड़ी पहले से ही चुनौतियों का सामना कर रहा है। संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में चले जाने के बाद, वह 2026 सीजन में राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व कर रहे हैं। पराग अपनी बल्लेबाजी में निरंतरता बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस मैच से पहले 7 पारियों में उन्होंने केवल 81 रन बनाए थे, जिसकी वजह से उन्हें फैंस और पूर्व खिलाड़ियों की आलोचना का सामना करना पड़ा।

मैदान के बाहर की इस उथल-पुथल के बावजूद, राजस्थान रॉयल्स ने सफलतापूर्वक 223 रनों का लक्ष्य छह विकेट शेष रहते हासिल कर लिया, पंजाब किंग्स को हरा दिया और उन्हें इस सीजन की पहली हार का स्वाद चखाया।

इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर 10 अप्रैल को गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले के दौरान डगआउट के अंदर मोबाइल फोन का उपयोग करने के लिए 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था और उन्हें एक आधिकारिक चेतावनी भी दी गई थी।

यह भी पढ़ें:

चुनाव से पहले हलचल: चुनाव आयोग ने फाल्टा के संयुक्त BDO का किया तबादला

बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप: 250 से अधिक की मौत

बंगाल चुनाव: अंतिम चरण में हिंसा और हंगामे के बीच 11 बजे तक 40 प्रतिशत मतदान

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें