31.1 C
Mumbai
Saturday, June 13, 2026
होमन्यूज़ अपडेटचुनाव से पहले हलचल: चुनाव आयोग ने फाल्टा के संयुक्त BDO का किया...

चुनाव से पहले हलचल: चुनाव आयोग ने फाल्टा के संयुक्त BDO का किया तबादला

दो ADM को हटाया

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण से ठीक पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा ब्लॉक के संयुक्त ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) सौरव हाजरा का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। यह कदम उस समय उठाया गया जब सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने विशेष पुलिस पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा की क्षेत्रीय गतिविधियों को लेकर विरोध जताया था।

चुनाव आयोग के एक अधिकारी के अनुसार, सौरव हाजरा को फाल्टा से हटाकर पुरुलिया में नई तैनाती दी गई है। उनकी जगह राम्या भट्टाचार्य को नियुक्त किया गया है। अधिकारी ने इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताया, हालांकि इस निर्णय का समय राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है क्योंकि 29 अप्रैल को 245 सीटों पर मतदान होना है।

इसी के साथ आयोग ने एक अन्य आदेश में दक्षिण 24 परगना के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) भास्कर पाल और बीरभूम के ADM सौविक भट्टाचार्य को भी सभी चुनावी जिम्मेदारियों से हटा दिया है। हालांकि इन दोनों मामलों में कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।

सौरव हाजरा का ट्रांसफर ऐसे समय में हुआ है जब पश्चिम बंगाल दूसरे फेज की 142 सीटों पर वोटिंग होनी है। हाजरा पर आरोप है की उन्होंने EC के अपॉइंट किए गए पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा शर्मा के साथ सहयोग नहीं किया। शर्मा को सोमवार रात से इलाके में TMC कैंडिडेट जहांगीर खान और उनके साथियों के घर जाने के दौरान TMC वर्कर्स के विरोध का सामना करना पड़ा।

IPS शर्मा प्रयागराज में अपनी सख्त कार्यशैली के कारण ‘सिंघम’ के नाम से जाने जाते हैं, वहीं चुनाव से पहले वह TMC पार्टी के गुंडों को चेतावनी देते हुए वायरल वीडिओ में नज़र आए थे। वहां उन्होंने मतदाताओं को डराने-धमकाने वाले गुंडों को कड़ी चेतावनी दी थी।

मंगलवार (28 अप्रैल)को स्थिति और तनावपूर्ण हो गई जब शर्मा ने संवेदनशील इलाकों में रूट मार्च किया और संभावित गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान TMC समर्थकों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया और ‘गो बैक’ तथा ‘जय बांग्ला’ जैसे नारे लगाए।

फाल्टा विधानसभा सीट डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और जिसका प्रतिनिधित्व TMC के वरिष्ठ नेता अभिषेक बैनर्जी करते हैं, और उस इलाके को संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यहां निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

TMC ने अजय पाल शर्मा पर अपनी सीमा से बाहर जाकर कार्रवाई करने और पार्टी कार्यकर्ताओं को डराने का आरोप लगाया है। वहीं, एक वीडियो में शर्मा को संभावित उपद्रवियों को उचित कार्रवाई की चेतावनी देते हुए भी देखा गया है।

यह भी पढ़ें:

60 साल बाद UAE छोड़ेगा तेल संगठन Opec – “यह ओपेक के अंत की शुरुआत है”

UAE के OPEC छोड़ने से भारत को मिलेगा फायदा ?

मंगलुरु कुकर ब्लास्ट मामले में आतंकी मोहम्मद शारिक को केवल 10 साल कठोर कारावास की सजा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,366फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें