28 C
Mumbai
Friday, December 12, 2025
होमदेश दुनियाझारखंड का सियासी संकट खत्म! चंपई सोरेन संग दो डिप्टी सीएम ने...

झारखंड का सियासी संकट खत्म! चंपई सोरेन संग दो डिप्टी सीएम ने भी ली शपथ

चंपई सोरेन के साथ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और सत्यानंद  भोक्त्ता ने भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।    

Google News Follow

Related

हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद झारखंड में जारी सियासी संकट फिलहाल टल गया है। शुक्रवार को चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद का शपथ ले लिया। साथ ही दो उप मुख्यमंत्री भी बनाये गए हैं। चंपई सोरेन झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया जबकि आलमगीर आलम और सत्यानंद  भोक्त्ता ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने से पहले चंपई सोरेन शिबू सोरेन से मिलकर शपथ ग्रहण के लिए रवाना हुए थे। बता दें कि आलमगीर आलम कांग्रेस विधायक  दल के नेता हैं।

चंपई सोरेन अब दस दिनों के अंदर बहुमत सिद्ध करना होगा। बताया जा रहा है कि विधायकों के टूटने के डर से उन्हें हैदराबाद शिफ्ट किया गया है। यहां कुल 35 विधायक है। इन विधायकों को गुरुवार को ही हैदराबाद शिफ्ट करने के लिए तैयारियां शुरू हो गई थी। वहीं, चंपई सोरेन ने शपथ ग्रहण के लिए रवाना होने से पहले शिबू सोरेन से मुलाक़ात की और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा  कि” मै शपथ लेने से पहले गुरु जी (शिबू सोरेन) से आशीर्वाद लेने आया था। उन्होंने आगे कहा कि मै झारखंड आंदोलन के समय ही गुरु जी से जुड़ा था, वे हमारे आदर्श हैं। इसलिए उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचा था, जल्द हम बहुमत साबित करेंगे।

गौरतलब है कि झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार रात चंपई सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। राजभवन से बाहर आने के बाद चंपई सोरेन ने कहा था कि  मंगलवार से ही राज्य में मुख्यमंत्री नहीं है। इसलिए वे शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे बहुमत भी साबित करेंगे। बता दें कि

ये भी पढ़ें 

अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे की मौत, जाने किस वजह से गई जान

आज जेल में बीतेगी हेमंत सोरेन की रात, ED की रिमांड पर कल आएगा फैसला

बजट 2024: क्या आम आदमी को मिली राहत?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,681फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें