29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाबिहार चुनाव में सुशांत सिंह राजपूत की बहन को मिला टिकट!

बिहार चुनाव में सुशांत सिंह राजपूत की बहन को मिला टिकट!

दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम भी इस बार चुनावी मैदान में भाग्य आजमाने आ रही है।

Google News Follow

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA ने सीट बंटवारे की घोषणा कर दी है। वहीं, अब महागठबंधन भी प्रेशर में आकर धीरे-धीरे अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, अभी तक सीट बंटवारे पर आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। 

इसी कड़ी में एक नाम ऐसा सामने आया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम भी इस बार चुनावी मैदान में भाग्य आजमाने आ रही है। भाकपा (माले) ने पटना की हाई-प्रोफाइल दीघा विधानसभा सीट से दिव्या गौतम को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के भीतर सीट बंटवारे के फार्मूले की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। 

भाकपा-माले ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कजिन दिव्या गौतम को पटना जिले के दीघा विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। दिव्या 15 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

चुनावी मैदान में उतरी दिवगंत सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या, दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन है, दीघा सीट से उनकी उम्मीदवारी ने मुकाबले को और रोचक बना दिया है। यह सीट वर्तमान में BJP के कब्जे में है, ऐसे में दीघा में महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। 

पिछले विधानसभा चुनाव, 2020 की बात करें तो दीघा सीट पर बीजेपी के संजीव चौरसिया ने जीत हासिल की थी। उन्हें 97,044 वोट मिले थे, जबकि भाकपा (माले) की शशि यादव 50,971 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं। 

पटना वीमेंस कॉलेज की पूर्व छात्रा दिव्या गौतम ने पटना विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है और बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के माध्यम से आपूर्ति निरीक्षक के रूप में चयनित होने से पहले उसी संस्थान में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत रहीं। हालांकि, उन्होंने अपनी सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया और सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो गईं। दिव्या ने अपने पहले ही प्रयास में 64वीं बीपीएससी परीक्षा पास कर ली थी और आपूर्ति निरीक्षक के पद के लिए चुनी गईं थीं। 

दिव्या गौतम के राजनीतिक मैदान में उतरने से न केवल उनके पारिवारिक संबंधों, बल्कि पटना के नागरिक और सामाजिक मुद्दों में उनकी स्थानीय भागीदारी ने भी ध्यान आकर्षित किया है। छात्र राजनीति में उनकी सक्रियता रही है और वह AISA (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) की सक्रिय सदस्य भी रह चुकी हैं। 

साल 2012 में उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ (PUSU) के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा और दूसरे स्थान पर रही थीं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का परिवार भी दीघा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके में रहता था। सुशांत के पिता केके सिंह और परिवार के अन्य सदस्य पटना के इसी थाना क्षेत्र के राजीव नगर में रहते हैं।

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव 2025: ‘वोट कटवा’ की भूमिका में होंगे योगी के मंत्री!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें