29.1 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमक्राईमनामाकेआई के आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

केआई के आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता

Google News Follow

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI समर्थित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक आतंकी और जबरन वसूली मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम करजप्रीत सिंह (निवासी वेरोवाल, तरनतारन) और गुरलाल सिंह उर्फ हरमन (निवासी गोइंदवाल साहिब) हैं, जो बीकेआई के ऑपरेटिव जीवन फौजी से जुड़े हुए थे।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस ऑपरेशन की जानकारी एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा करते हुए इसे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक अहम उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस आतंकी मॉड्यूल्स को नेस्तनाबूद करने और प्रदेश में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जीवन फौजी सीमावर्ती जिलों में जबरन वसूली का रैकेट चला रहा था। उसी के निर्देश पर दोनों आरोपियों को 30 बोर की पिस्तौल दी गई थी और उन्हें अमृतसर में एक फर्नीचर दुकान पर फायरिंग करने का आदेश दिया गया था। इस घटना के ज़रिए दुकान मालिक के कनाडा में रहने वाले रिश्तेदार को डरा-धमका कर फिरौती मांगी जानी थी।

गिरफ्तार आरोपियों में से गुरलाल सिंह के खुलासे के आधार पर पुलिस ने हथियारों की बरामदगी के लिए ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान उसने पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की। मुठभेड़ में गुरलाल के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अमृतसर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस दौरान हथियार भी बरामद कर लिए हैं और मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

डीजीपी गौरव यादव ने अपने पोस्ट में कहा, “पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ ये कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जीवन फौजी पंजाब के सीमावर्ती जिलों में जबरन वसूली के लिए लोगों को निशाना बना रहा था। इस पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के लिए जांच जारी है।”

पंजाब पुलिस का यह अभियान आतंकी संगठनों की साजिशों पर लगाम लगाने की दिशा में एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश और जांच में जुट गई हैं।

यह भी पढ़ें:

“खड़गे को राफेल की नहीं, कांग्रेस की चिंता करनी चाहिए जो डूब रही है”

नोमैडिक एलीफेंट 2025: उलानबटार में शुरू हुआ भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईओडब्ल्यू और ईसीबी की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी भाटिया दिल्ली से गिरफ्तार

कोविड मामलों में फिर उछाल: एक्टिव केस 3,700 के पार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें